Patna: बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम कंकोल में जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुए विवाद में बुधवार को ताबड़तोड़ गोलीबारी हो गई. इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से असामाजिक तत्वों की 16 बाईक भी बरामद की है. घायलो में सनोज यादव, धनवीर यादव, शंटू यादव और धीरज यादव का नाम शामिल है. चारो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदवारा का रहने वाला है. गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का फिलहाल इलाज यहां चल रहा है.

जमीन विवाद बना कारण

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कंकोल में जमीन के एक टुकड़े को लेकर प्रथम पक्ष धनवीर यादव और द्वितीय पक्ष मुरारी सिंह के बीच विवाद चल रहा था. उसी विवादित जमीन की घेराबंदी करने के लिए मुरारी सिंह अपने कई सहयोगियों के साथ आए थे. जिन्हें धनवीर यादव और उसके लोग रोकने लगे. इसी दौरान प्रथम पक्ष की ओर से गोलीबारी की घटना हुई.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कंकोल में जमीन विवाद के कारण हिंसक झड़प होने के कारण गोलीबारी हुई है, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस दलबल के साथ ग्राम कंकोल पहुंची और स्थिति को संभाला. घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी स्वयं घटनास्थल ग्राम कंकोल पहुंचे और पीड़ित के परिजनों से जानकारी ली. उन्होंने घटनास्थल पर कैंप कर रहे एसडीपीओ सदर-01 एवं मुफस्सिल थाना को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. घटनास्थल से 16 बाईक बरामद की गई हैं. घटनास्थल के पास से 2 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गांव में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. एसडीपीओ सदर-01 के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *