Ranchi: रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए रांची होकर चलने वाली आनन्द विहार टर्मिनल पुरुलिया साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन शुरु किया है. ट्रेन संख्या 14022/14021 आनन्द विहार टर्मिनल- पुरुलिया- आनन्द विहार टर्मिनल साप्ताहिक नई एक्सप्रेस ट्रेन (वाया- रांची) का निम्नानुसार परिचालन होगा.
ट्रेन संख्या 14022 आनन्द विहार टर्मिनल-पुरुलिया साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया-रांची) यात्रा प्रारम्भ दिनांक 02.04.2026 से प्रत्येक गुरुवार को आनन्द विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी.
इस ट्रेन का आनन्द विहार टर्मिनल प्रस्थान 05:00 बजे, बरेली आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:15 बजे, लखनऊ आगमन 14:20 बजे प्रस्थान 14:30 बजे, अयोध्या कैन्ट आगमन 16:25 बजे प्रस्थान 16:30 बजे, वाराणसी आगमन 21:40 बजे प्रस्थान 21:50 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 22:40 बजे प्रस्थान 22:45 बजे, सासाराम आगमन 23:53 बजे प्रस्थान 23:55 बजे, डेहरी ऑन सोन आगमन 00:08 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, गढ़वा रोड आगमन 02:30 बजे प्रस्थान 02:35 बजे, डालटनगंज आगमन 03:13 बजे प्रस्थान 03:15 बजे, लातेहार आगमन 04:20 बजे प्रस्थान 04:22 बजे, टोरी आगमन 05:15 बजे प्रस्थान 05:17 बजे, लोहरदगा आगमन 06:00 बजे प्रस्थान 06:02 बजे, रांची आगमन 07:20 बजे प्रस्थान 07:30 बजे, मुरी आगमन 08:40 बजे प्रस्थान 08:42 बजे एवं पुरुलिया आगमन 10:40 बजे होगा.
ट्रेन संख्या 14021 पुरुलिया-आनन्द विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया-रांची), यात्रा प्रारम्भ दिनांक 03.04.2026 से प्रत्येक शुक्रवार को पुरुलिया से प्रस्थान करेगी.
इस ट्रेन का पुरुलिया प्रस्थान 17:00 बजे, मुरी आगमन 18:18 बजे प्रस्थान 18:20 बजे, रांची आगमन 19:35 बजे प्रस्थान 19:45 बजे, लोहरदगा आगमन 21:10 बजे प्रस्थान 21:12 बजे, टोरी आगमन 22:15 बजे प्रस्थान 22:17 बजे, लातेहार आगमन 22:55 बजे प्रस्थान 22:57 बजे, डालटनगंज आगमन 00:30 बजे प्रस्थान 00:32 बजे, गढ़वा रोड आगमन 01:40 बजे प्रस्थान 01:45 बजे, डेहरी ऑन सोन आगमन 03:30 बजे प्रस्थान 03:32 बजे, सासाराम आगमन 03:52 बजे प्रस्थान 03:54 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 05:40 बजे प्रस्थान 05:45 बजे, वाराणसी आगमन 07:10 बजे प्रस्थान 07:15 बजे, अयोध्या कैन्ट आगमन 10:25 बजे प्रस्थान 10:30 बजे, लखनऊ आगमन 13:05 बजे प्रस्थान 13:15 बजे, बरेली आगमन 17:46 बजे प्रस्थान 17:48 बजे एवं आनन्द विहार टर्मिनल आगमन 23:10 बजे होगा.
इन ट्रेनों में जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 07 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 06 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच, कुल 22 कोच होंगे.
