Ranchi:  राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदी में स्थित सीआईडी कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी सहयोग समिति की 31.46 एकड़ जमीन को लेकर समिति ने आम जनता को सावधान किया है. समिति ने स्पष्ट किया है कि यह जमीन बिक्री के लिए नहीं है. समिति के अनुसार कुछ लोकल दलालों और सिद्धिविनायक के साथ-साथ समिति के एक-दो सदस्यों की मिलीभगत से इस जमीन को गलत तरीके से बेचने का प्रयास किया जा रहा था. इस संबंध में समिति के सदस्यों ने ओरमांझी क्षेत्र में जगह-जगह आम सूचना चिपकाकर लोगों को जानकारी दी है. साथ ही उद्घोष किया गया है कि सीआईडी कोऑपरेटिव की जमीन बिक्री योग्य नहीं है. समिति ने आम नागरिकों और संभावित खरीदारों से अपील की है कि वे ऐसे दलालों और फर्जी दावेदारों के झांसे में न आएं. किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से पहले समिति से संपर्क कर पूरी जानकारी ले लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *