Patna: बिहार सरकार ने मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है. अब महंगे कोचिंग संस्थानों में जाने की जरूरत नहीं. “उन्नत शिक्षा – उज्ज्वल भविष्य” योजना के तहत राज्य सरकार ने पटना के 10 मॉडल स्कूलों में NEET और JEE की लाइव क्लासेज शुरू कर दी हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना के 10 सरस्वती विद्या निकेतन में लाइव क्लासेज का शुभारंभ किया. अब छात्र स्कूल जाकर या घर बैठे ऑनलाइन दोनों तरह से तैयारी कर सकेंगे. शिक्षा विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में पटना सहित राज्य के सभी मॉडल स्कूलों में इसका विस्तार किया जाएगा. ताकि हर छात्र को घर के पास ही NEET-JEE की बेहतर तैयारी मिल सके. सरकार का मानना है कि इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना पूरा करने का मौका मिलेगा.

544 आदर्श विद्यालय बनेंगे कोचिंग हब

राज्य सरकार ने सात निश्चय-3 (2025-30) के तहत सभी जिला स्कूलों और हर प्रखंड के एक-एक उच्च माध्यमिक विद्यालय को मिलाकर कुल 544 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का चयन किया है. इसके अलावा पहले से चल रहे 155 राजकीय एवं राजकीयकृत विद्यालयों को भी इस योजना में उन्नत किया जाएगा. उद्देश्य: शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक छात्रों को घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और नवाचार आधारित शिक्षा देना.

पटना के इन 10 मॉडल स्कूलों में शुरू हुई क्लास

देवीपद चौधरी शहीद स्मारक (मिलर) उच्च माध्यमिक विद्यालय, वीरचंद पटेल पथ

डीवीआरके जलान उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटना सिटी

जनकधारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, दानापुर कैंट

केबी सहाय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शेरूल्लाहपुर

महंथ हनुमान शरण उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजापुर मैनपुरा

राजकीय ब्वायज हाई स्कूल, राजेंद्र नगर

शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गर्दनीबाग

श्री रघुनाथ प्रसाद गर्ल्स हाई स्कूल, कंकड़बाग

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटना सिटी

राजकीय गर्ल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *