Ranchi: रियल स्टेट कारोबारी से निवेश के नाम पर 8.52 करोड़ ठगी करने वाले एक आरोपी को रांची साईबर क्राईम थाना पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है. यूपी के मिर्जापुर जनपद से गिरफ्तार आरोपी बृजेश सिंह के पास से मोबाईल, सीम कार्ड, डेविट कार्ड एवं चेक बुक पुलिस ने बरामद किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक सीआईडी के रांची साईबर क्राईम थाना (काण्ड संख्या-27/26) में मामला दर्ज किया गया था. आरोपी ने रियल स्टेट कारोबारी को WhatsApp के माध्यम से Forex Trading में अधिक लाभ का प्रलोभन देकर FXPROGROUP-ce नामक Whatsapp Group से जोड़ा. तथा विभिन्न तिथियों में FXPROGROUP-ee नामक Website के माध्यम से अलग-अलग बैंक खाताओं में निवेश के नाम पर पैसे जमा करवाया. प्रारंभ में फर्जी लाभ दिखाकर विश्वास अर्जित कर करीब 8.52 करोड़ की धोखाधड़ी की गई. अनुसंधान के क्रम में साईबर अपराधी बृजेश सिंह को यूपी के मिर्जापुर से स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया.

इस अपराध शैली से बचने का तरीका

  1. Whatsapp/Telegram/Google Ads के माध्यम से भेजे जाने वाले Investment Offer से संबंधित Advertisement के लिंक पर क्लिक न करें न ही लिंक के माध्यम से किसी Web Portal या Application पर Register करें.
  2. Investment के नाम Whatsapp, Telegram के माध्यम से मिलने वाले Bank Account/UPI ID में पैसे जमा न करें.
  3. Investment के लिये सरकार द्वारा अधिकृत Application पर ही निवेश करे तथा निवेश करने से पहले उसके सबंध पूरी जानकारी प्राप्त कर के ही निवेश प्रारंभ करें.

अगर आप किसी फ्रॉड के शिकार हो गए है तो इसकी शिकायत तुरंत Cyber Helpline No- 1930 या Website https://www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें तथा इसकी लिखित शिकायत अपने नजदीकी थाना या Cyber Cell/ Cyber Crime Police Station में करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed