Patna: गिरफ्तार नही करने के लिए 25 हजार रिश्वत लेते अकबरपुर थाना के दरोगा को निगरानी ने गिरफ्तार किया है. नवादा जिले के अकबरपुर थाना में तैनात आरोपी दरोगा प्रमोद कुमार को निगरानी की टीम ने रंगेहाथ 25,000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.
निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार विकास कुमार ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) अकबरपुर थाना (कांड सं0-484/25) में दर्ज मामले में परिवादी के बहनोई एवं भगना को गिरफ्तार नहीं करने एवं केस डायरी में मदद करने के एवज में रिश्वत की मांग करता है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-02/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए दरोगा प्रमोद कुमार को 25,000 रूपये रिश्वत लेते हुए अकबरपुर थाना के गेट से गिरफ्तार किया.
