Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को 01 अणे मार्ग से किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने 2 कृषि ज्ञान वाहन सहित सभी जिलों के लिए किसान जागरूकता वाहन रवाना किए. खरीफ सीजन में किसानों को समय पर सही जानकारी देकर उत्पादन और आय दोनों बढ़ाना. डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों का डेटा बेस मजबूत होगा. कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, निदेशक कृषि सौरभ सुमन यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
महाभियान से किसानों को क्या मिलेगा
योजनाओं की जानकारी: खरीफ मौसम की सभी सरकारी योजनाओं और अनुदानित दर पर बीज-खाद वितरण की जानकारी दी जाएगी.
तकनीकी ट्रेनिंग: खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीक, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री के बारे में बताया जाएगा. आय बढ़ाने के टिप्स: कृषि उपकरणों की जानकारी और प्रशिक्षण-विस्तार सेवाओं से किसानों को अवगत कराया जाएगा.
पर्यावरण जागरूकता: ‘खेत बचाओ अभियान’, संतुलित उर्वरक का उपयोग और फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा.
