Ranchi: हजारीबाग जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी आरोपी लक्ष्मण ओझा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से छिनतई किया गया एक मोबाइल बरामद किया है. वहीं, पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पूर्व में छिनतई किए गए दो अन्य मोबाइल भी जब्त किए गए हैं.

पदमा ओपी थाना (कांड संख्या-345/26) में मोबाइल छिनतई के आरोप में लक्ष्मण ओझा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी के पास से छिना गया ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ. इसके अलावा उसके अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पूर्व में छिनतई किए गए दो अन्य मोबाइल भी जब्त किया गया. गिरफ्तार लक्ष्मण ओझा का आपराधिक इतिहास रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *