Patna: दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 के चालक (सैप) सूरज कुमार सूरज द्वारा आम जनता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए दरभंगा एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए दोषी चालक सूरज कुमार सूरज को तत्काल प्रभाव से बहेड़ी थाना से हटाकर पुलिस केंद्र दरभंगा वापस (लाइन हाजिर) बुला लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed