Ranchi: सिमडेगा के खण्डानिशान भण्डार टोली में अफीम खेती करने में शामिल आऱोपी को बोलबा थाना पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी अरूण धनवार बोलबा थाना क्षेत्र के खण्डानिशान भण्डार टोली का रहने वाला है. मौके पर से 5 कुदाल, पंप मशीन, सेक्शन पाइप, बाल्टी, गैलन, ब्लेड, अफीम पटवन करने के लिए पाइप, चटाई, प्लास्टिक का कवर, जाली और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी के माध्यम से सूचित किया गया कि बोलबा थाना क्षेत्र के ग्राम खण्डानिशान भण्डार टोली में अवैध रूप से अफीम की खेती किया जा रहा है. सूचना के आधार पर एएसपी (मुख्यालय) के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. गठित टीम खण्डानिशान भण्डार टोली में सूचना सत्यापन किया. सत्यापन में पता चला कि अरूण धनवार अपने खेत में करीब 1 एकड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे हैं. इस संबध में अफीम के पेड़ एवं खेती करने के सभी समाग्री को जप्त करते हुए अरूण धनवार एवं उदय मुण्डा के विरुद्ध बोलबा थाना (कांड संख्या-06/2026) में मामला दर्ज किया गया. आरोपी अरूण धनवार को गिरफ्तार किया गया. जबकि उदय मुण्डा के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed