Patna: कटिहार पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को 7 दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. 29 जून  की रात कुरसेला थाना अंतर्गत नया टोला गांधी नगर बिंदटोली में बांस के खूंटे से पीट-पीटकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या करने वाले रवी कुमार उर्फ रब्बू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है मामला 

29 जून की रात लगभग 09:30 बजे दुखनी देवी के ससुर रामानंद महतो भोजन करने के उपरांत घर में कुर्सी पर बैठे थे. उस समय उनकी पत्नी सुनैना देवी, पुत्र लल्लू महतो एवं पुत्रवधू चंदन देवी भी मौजूद थीं. इसी दौरान पूर्व के विवाद को लेकर रवी कुमार उर्फ रब्बू कुमार हाथ में बांस का खूंटा लेकर गाली-गलौज करते हुए घर पहुंचा और रामानंद महतो के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर प्रहार कर दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बीच-बचाव करने पहुंची सुनैना देवी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गईं. रवी कुमार ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी. इस संबंध में कुरसेला थाना (कांड संख्या-249/26) में मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए कटिहार एसपी के निर्देशानुसार एसडीपीओ सदर-02 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम वैज्ञानिक अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर घटना में संलिप्त आऱोपी रवी कुमार उर्फ रब्बू कुमार को गिरफ्तार किया गया. आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है. इस पर कुरसेला थाना में दो मामला दर्ज हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed