Ranchi: राजधानी रांची में सिटी डीएसपी के कार्यालय से 25 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ रीडर निगरानी ने पकड़ा है. आरोपी रीडर सुनील पासवान केस से नाम हटाने के एवज में घूस ले रहा था.  एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिले के रहने वाले मिथुन कुमार ने रांची एसीबी से शिकायत किया था. जिसमें बताया गया कि बड़े भाई वनरक्षी जितेन्द्र कुमार के विरूद्ध चुटिया थाना (काण्ड सं0-103/25) दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है. रीडर सुनील पासवान द्वार केस से भाई का नाम हटाने एवं केस हल्का करने के एवज में 40,000 रूपया रिश्वत के रूप में माँग की जा रही थी. कम कराने के उपरान्त 25,000 रूपया लेकर काम करने को राजी हुए. एसीबी जब इसका सत्यापन कराया तो सत्य पाया. सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर रांची एसीबी थाना (कांड संख्या-19/25) में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद एसीबी कार्रवाई करते हुए रीडर सुनील कुमार पासवान को 25,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गुरुवार को सिटी डीएसपी के कार्यालय से गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *