Patna: नाव के जरिये शराब तस्करी करने वाले गिरोह ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया. हालांकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस के तरफ से फायरिंग में 1 अपराधी को गोली लगी है. जिसमें वह घायल हो गया है. पुलिस आरोपी समेत पांच अपराधी को हथियार गोली के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी में पिता-पुत्र भी शामिल है. गिरफ्तार आरोपी में अजय राय, सुकेश राय, जनार्दन राय, पुत्र सरोज कुमार और प्रेम प्रकाश का नाम शामिल है. सभी आरोपी टाउन थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के पास से दो देशी कट्टा, चार गोली, पांच खोखा, नाव और 752.60 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताया गया है.
मामले की जानकारी देते हुए सारण एसपी ने बताया कि बीते रात मांझी थाना पुलिस को शराब माफिया द्वारा यूपी की ओर से भारी मात्रा में शराब लेकर मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गा घाट (बलिया मोड़) नदी मार्ग होते हुए पटना की ओर भेजे जाने की योजना के संबंध में गुप्त सूचना मिली. सूचना पर मांझी थाना पुलिस टीम दुर्गा घाट बलिया मोड़ के पास नाव का प्रयोग करते हुए नदी में छापामारी करने पहुंची. छापामारी के दौरान पुलिस टीम को देखकर शराब तस्करों ने नाव किनारे लगाकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया. पुलिस टीम आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें शराब माफिया अजय राय के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. घायल अपराधी को मौके पर ही पकड़ लिया गया तथा उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. घायल अजय राय को पुलिस अभिरक्षा में प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा है. पकड़ाये शराब माफियाओं के पास से हथियार तथा मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं 1 नाव को बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों से पूरे नेटवर्क की जानकारी व अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ की गयी. उसके निशानदेही पर छापामारी कर 3 अन्य शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है. इसी क्रम में एसएसपी एवं सदर-2 एसडीपीओ ने घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया. संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. पकड़े गये अपराधी को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलवायी जायेगी.
