Ranchi: कर्रा-खूँटी के रोड में चेरवादाग गाँव के समीप पिकअप रोक 3 लाख लूट मामले का कर्रा थाना पुलिस ने खुलासा कर लिया है. चालक ने ही सहयोगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी में मारंगहदा थाना क्षेत्र के संडासोम निवासी मंगु लोहरा, भैरो लोहरा, रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के रैयदा कदली टोला निवासी बिरसा लोहरा और रउतु लोहरा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 37500 रुपया नगद, लुटा हुआ एक मोबाईल फोन और घटना में प्रयुक्त 2 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए खूंटी एसपी ने बताया कि 9 जुलाई की रात कर्रा थाना क्षेत्र क्षेत्र के कर्रा-खूँटी के रोड में चेरवादाग गाँव के समीप 5-6 अज्ञात अपराधी पिकअप वाहन को रोक कर करीब तीन लाख रुपया लूट की घटना को अंजाम दिया था इस संदर्भ में कर्रा थाना (काण्ड सं0-57/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए गम्भीरता को देखते हुए काण्ड के उद्भभेदन एवं घटना में तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. गठित टीम गुप्त सुचना एवं तकनिकी अनुसंधान के आधार पर चालक मंगु लोहरा को थाना लाकर पुछ-ताछ किया. पुछ ताछ के दौरान मंगु लोहरा द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए इस घटना को बिरसा लोहरा, रउतु लोहरा, भैरो लोहरा के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिए जाने की बात बताया. आरोपी के निशानदेही पर लुटे गये रूपये एवं मोबाईल बरामद किया गया. एवं तीनो आरोपी मंगु लोहरा उम्र 24 वर्ष पे० भैरो लोहरा सा बिरसा लोहरा को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed