Ranchi: पिता के डांट से नाराज़ होकर घर से भागी नाबालिग लड़की को रांची स्टेशन से आरपीएफ ने बरामद किया है. ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत एक कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर बरामद नाबालिग देवघर की रहने वाली है. जानकारी के मुताबिक देवघर के कुंडा थाना पुलिस ने शुक्रवार को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दिया कि एक नाबालिग लड़की लापता है और उसका लोकेशन रांची रेलवे स्टेशन पर दिख रहा है. सूचना पर ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत स्टेशन पर व्यापक जांच शुरू की. जांच के दौरान दोपहर करीब 13:00 बजे नाबालिग को प्लेटफॉर्म एक के मेन गेट के पास देखा गया. आश्रम कुंडा के रहने वाली भाव्या रानी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने पिता से नाराज़ होकर घर छोड़कर आ गई थी. आरपीएफ टीम द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़की को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *