Patna: बेगूसराय जिले क बखरी थाना क्षेत्र के मौजी थान सिंह (वार्ड संख्या 05) में बीती रात रंजिश के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. रात करीब 2 बजे सोते समय एक दंपति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. पुलिस कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आऱोपी जितेन्द्र कुमार बखरी थाना क्षेत्र के मौजी थान सिंह का रहने वाला है.

पुराने विवाद को लेकर दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार, घायल युवक छोटू कुमार अपने ससुराल मौजी थान सिंह आया हुआ था. करीब 6 महीने पहले आरोपी जितेन्द्र कुमार ने छोटू कुमार की पत्नी की तस्वीर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी थी, जिसको लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज और कहासुनी हुई थी. इसी पुरानी रंजिश के तहत बीती रात आरोपी जितेन्द्र कुमार ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर सो रहे पति-पत्नी पर फायरिंग कर दी. घटना के तुरंत बाद बखरी थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया. एसडीपीओ बखरी ने खुद घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

पुलिस कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आऱोपी जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में बखरी थाना (कांड संख्या 371/26) में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस दूसरे अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed