Ranchi: चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव में तीज के त्योहार के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरफ्तार रआरोपी में कमलेश भारती और मनोज कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी कुंदा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 15 सितंबर की दोपहर सूचना मिली कि बेसरा गांव की झाड़ियों में एक नाबालिग लड़की का शव पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

डीजे देखने गई थी नाबालिग

जानकारी के मुताबिक, घटना 14 सितंबर को तीज के त्योहार के दौरान हुई. गांव में डीजे बज रहा था और नाबालिग वहां डीजे का नाच देखने पहुंची थी. आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों आरोपी उसे खींचकर झाड़ियों की ओर ले गए. वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसके दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लगातार छापेमारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नाबालिग की लाल रंग की टार्च और हेयर पिन बरामद की है. इसके अलावा घटना के समय आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़े तथा आरोपी कमलेश भारती का का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. इस संबंध में कुंदा थाना (कांड संख्या 62/26) में मामला दर्ज किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed