Ranchi: महागामा थाना पुलिस ने देर रात फरार आरोपी की गिरफ्तारी और वारंट निष्पादन के लिए चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान 2 युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से 1 देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपी में मिथुन कुमार औऱ दर्शन कुमार का नाम शामिल हैं. दोनो आरोपी महागामा थाना क्षेत्र के भांजपुर का रहने वाला है.
पुलिस के अनुसार देर रात से ही महागामा थाना क्षेत्र में विशेष गश्ती अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में ग्राम भांजपुर स्थित एक पुल के पास पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को बैठा देखा. पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे. पुलिस बल ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. तलाशी के दौरान एक के पास से देशी कट्टा और कारतूस तथा दूसरे के पास से एक कारतूस मिला. इस संबंध में महागामा थाना (कांड संख्या-159/26) में मामला दर्ज किया गया है.
