Ranchi: एसपी के निर्देशानुसार एसडीपीओ के नेतृत्व में जिले में ब्राउन शुगर, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ “Zero Tolerance Policy” के तहत विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत राजाभीठा थाना क्षेत्र के ग्राम राजाभीठा स्थित संदीप मंडल के घर पर छापामारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने: लगभग 1.4 किग्रा गांजा, 76 पीस सॉल्यूशन, छोटा इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद किया. पुलिस के अनुसार इन सॉल्यूशन/एडहेसिव का दुरुपयोग आजकल छोटे बच्चों एवं किशोरों द्वारा इनहेलेंट के रूप में नशे के लिए किया जा रहा है. इस संबंध में राजाभीठा थाना में मामला दर्ज कर आरोपी संदीप मंडल को गिरफ्तार किया गया.
