Patna: नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित परासी मध्य विद्यालय में मंगलवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद 34 बच्चों के बीमार होने की घटना को शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने दोषियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. श्री तिवारी के सख्त निर्देश के बाद डीईओ ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मिड डे मील के डीपीओ पर आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है. लापरवाही के आरोप में विद्यालय की तीन रसोइयों मंटू देवी, शारदा देवी और निपु देवी को भी कार्यमुक्त कर दिया गया है. इसके अलावा योजना के अनुश्रवण की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रखंड साधनसेवी महेश प्रसाद से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

वहीं, विद्यालय में मिड डे मील उपलब्ध कराने वाली संस्था एकता शक्ति फाउंडेशन के परियोजना प्रबंधक से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है. असंतोषजनक पाए जाने पर संस्था का निबंधन रद्द किया जाएगा. शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि मिड डे मील में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनुश्रवण में शिथिलता या घटना की सूचना छिपाने की कोशिश को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. विद्यालय के बच्चों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed