Patna: किशनगंज एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पाठामारी थाना पुलिस ने 279 लीटर विदेशी शराब बरामद कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में आकाश कुमार और रोहित कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी पटना जिले के बेउर थाना क्षेत्र के रहने वाले है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर पाठामारी थाना क्षेत्र के इंडियन पेट्रोल पम्प, अमलझाड़ी के पास हाईवे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान सिलीगुड़ी की ओर से आ रही स्कॉर्पियो (BR01JP1033) को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में पता चला कि यह खेप सिक्किम राज्य से लाई जा रही थी. इस संबंध में पाठामारी थाना (कांड संo 38/26) में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब शराब के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed