Patna: इलाके में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले को खगड़िया के अलौली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी सुदामा साह के घर से तीनदेशी कट्टा, तीन गोली और एक मिसफायर कारतूस पुलिस ने बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया एसपी के निर्देशन में अवैध अस्त्र-शस्त्र के निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अलौली थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम लडडी मखनाही स्थित सुदामा साह के घर पर छापेमारी की गई. छापेमारी में पुलिस ने देशी कट्टा, गोली और मिसफायर गोली बरामद किया. खगड़िया पुलिस को सूचना मिली थी कि सुदामा साह लंबे समय से अवैध हथियार रखकर समाज में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करता रहता है. इसी सूचना पर अलौली थाना पुलिस एवं एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. इस संबंध में अलौली थाना (कांड संख्या-327/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed