Ranchi: कटकमसांडी थाना क्षेत्र में बाईक और मोबाइल लूटकांड का पुलिस ने 5-6 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है. लूटी गई बाइक, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी मे कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग के रहने वाले अविनाश कुमार और चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के सहरजाम के रहने वाले आलोक कुमार गुप्ता का नाम शामिल है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को कटकमसांडी थाना में लिखित आवेदन के आधार पर (कांड संख्या-107/26) दर्ज किया गया. वादी ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने उससे बाईक और मोबाइल लूट लिया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग एसपी के निर्देशानुसार एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापामारी की. घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर मामला दर्ज होने के 5-6 घंटे के अन्दर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर लूटी गई बाईक तथा वादी का मोबाइल फोन बरामद किया गया. साथ ही घटना में प्रयुक्त बाईक एवं एक चाकू भी बरामद किया गया. दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. आलोक कुमार गुप्ता पर इटखोरी थाना और अविनाश कुमार के विरुद्ध कटकमदाग, सदर थाना मामला दर्ज है.त गीतांजलि ज्वेलर्स लूटकांड में जेल जा चुका है.
