Patna: पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने 50 करोड़ रुपये से ऊपर की सभी सड़क और पुल परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की. साफ चेतावनी दी कि निर्माण में गुणवत्ता से समझौता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई तय है. बैठक BSRDCL, BRPNNL, NH और पथ निर्माण विभाग की परियोजनाओं पर हुई. मुख्यमंत्री के निर्देश पर योजनाओं के अनुश्रवण और तीव्र क्रियान्वयन पर जोर दिया गया. वरीय पदाधिकारी पटना में मौजूद रहे, क्षेत्रीय अभियंता VC से जुड़े. सचिव ने कहा कि ज्यादातर प्रमंडलों के काम संतोषजनक हैं. लेकिन जहां कोताही या लापरवाही मिली, वहां जिम्मेवारी तय कर कड़ी कार्रवाई होगी. बाढ़-सुखाड़ को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया के तहत तैयारी के निर्देश दिया गया. पुल-पुलियों की सफाई और तुरंत मरम्मत पर को कहा गया.
बैठक के 5 बड़े निर्देश
गुणवत्ता पर फोकस: हर डिवीजन का गहन सर्वे और चल रहे कार्यों की भौतिक जांच होगी. निर्माण की गुणवत्ता की विशेष निगरानी की जाएगी.
PMIS अपडेट अनिवार्य: सभी अधिकारियों को PMIS पोर्टल रोज अपडेट करने को कहा गया ताकि रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सके.
शिकायत निपटारा टॉप प्रायोरिटी: सहयोग पोर्टल पर 55 शिकायतें लंबित मिलीं. सचिव ने शीघ्र निपटारे का कड़ा निर्देश दिया.
समय पर काम पूरा हो: प्रगति यात्रा समेत सभी अहम योजनाएं तय समय-सीमा में पूरी करनी होंगी.
मानसून की तैयारी: सभी छोटे-बड़े पुल-पुलियों की सफाई, कटाव निरोधक सामग्री का भंडारण और संवेदनशील स्थलों की मॉनिटरिंग अनिवार्य.
