Ranchi: झारखंड में फार्मेसी की पढ़ाई के नाम पर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे 33 कॉलेजों पर बड़ी कार्रवाई हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी कॉलेजों का लेटर ऑफ कंसेंट रद्द कर दिया है. अब सत्र 2026-27 में इन संस्थानों में डिप्लोमा इन फार्मेसी में नए छात्रों का एडमिशन नहीं होगा. रद्द हुए 33 कॉलेजों में अकेले रांची के 15 कॉलेज शामिल हैं. चतरा के 3, बोकारो के 2, कोडरमा के 3, हजारीबाग, जमशेदपुर का 1-1 कॉलेज भी सूची में है.

क्यों हुई कार्रवाई

डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा समिति के सदस्य सचिव ने पत्र जारी कर बताया कि जांच में इन कॉलेजों में आधारभूत संरचना, प्रयोगशाला, जरूरी उपकरण, योग्य शिक्षक और शैक्षणिक मानकों की गंभीर कमियां मिलीं. ये सभी संस्थान फार्मेसी एक्ट-1948 की धारा 10 व 12 और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया यानी PCI के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे. विभाग के निर्देश पर गड़बड़ी मिलने के बाद सहमति पत्र रद्द किया गया.

इन कॉलेजों का कंसेंट रद्द 

बजरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, इटकी रोड, हेहल, रांची

आरोहन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गेतलातू, रांची

अर्णव इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, अनगड़ा, रांची

सिटी फार्मेसी कॉलेज, पिस्का मोड़, रांची

रायल प्रोफेशनल कॉलेज, टाटीसिलवे, रांची

बुद्धा हेल्थकेयर एंड हायर एजुकेशन, अनगड़ा, रांची

पीतांबरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, कृष्णा नगर, रांची

विनायक कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हंटरगंज, चतरा

एसएन प्रसाद फार्मेसी इंस्टीट्यूट, हंटरगंज, चतरा

सावित्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हंटरगंज, चतरा

आरएसएम फार्मेसी कॉलेज, बेरो, रांची

रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गिलटाटा, जमशेदपुर

सार्क स्कूल ऑफ फार्मेसी, पिंद्राजोरा, चास, बोकारो

ग्रिजली इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, तिलैया डैम, कोडरमा

आरपीवाई कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मरियमपुर, कोडरमा

एसएसएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, झुमरी तिलैया

बोकारो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, जैनामोड़, बोकारो

अर्श नारायणी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हवाई नगर, रांची

इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हेल्थ, गुटवा टोली, हरहरी, रातू, रांची

बुद्धा स्कूल ऑफ फार्मेसी, हजारीबाग

सतीश कुमार सिन्हा मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, चटवाल, मांडर, रांची

जस्लोक कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सिमलिया, रांची

विद्यापति कॉलेज ऑफ हेल्थ एंड प्रोफेशनल एजुकेशन, ओरमांझी, रांची

एसीएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, इरबा, ओरमांझी, रांची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed