Ranchi: बोकारो में नया मोड़ बस स्टैंड में चबुतरे पर रखे 47 किग्रा गांजा पुलिस ने बरामद किया है. हालांकि तस्करो पुलिस गिरफ्त से दूर है. जिसकी पहचान कर तलाश की जा रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोकारो एसपी को गुप्त सूचना मिली कि बीएस सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड बस स्टैंड से कुछ तस्करों द्वारा अवैध गांजा बस के माध्यस से बिहार भेजने के तैयारी में है. सूचना सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी दल नया मोड़ बस स्टैंड में पवन सुत बस पडाव के चबुतरे पर संदिग्ध अवस्था में रखा हुआ दो प्लास्टिक के बोरे में 47 किग्रा गांजा बरामद किया. बरामद अवैध गांजा तस्करों के बारे में खोजबीन करने पर संलिप्त दो तस्कर का नाम पुलिस को पता चला है. इस संबंध में बीएस सिटी थाना (काण्ड संख्या89/26) में मामला दर्ज किया गया है. वही आरोपी तस्कर के विरूद्ध छापामारी किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed