Ranchi: रांची के पंडरा इलाके में स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में आयोजित एसएससी जीडी परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े मामले में आधा दर्जन परीक्षार्थी को पुलिस गिरफ्तार किया है. सेंटर के मालिक और टेक्निकल स्टाफ के मिलीभगत का पता पुलिस जांच में चला है. जो फरार चल रहा है. मौके पर से पुलिस कई समान भी बरामद किया है. गिरफ्तार परीक्षार्थी में कोडरमा जिले के जयंत नगर थाना क्षेत्र के शर्मा टांड के रहने वाले आर्यन कुमार, हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के लुटा के रहने वाले, गुमला जिले के चेतर शर्मा टोला के रहने वाले रवि रंजन कुजूर, बिहार के मधुबनी जिले के खुटोना थाना क्षेत्र के सिंहवला के रहने वाले ऋषिकेश कुमार यादव, पटना जिले के कन्हाईपुर का रहने वाला राजकुमार और अरवल जिले के मेहदिया थाना क्षेत्र के लोधीपुर के रहने वाले अनु कुमारी का नाम शामिल है. मौके पर से 6 कंप्यूटर, सीसीटीवी का 2 डीभीआर, 2 फायरवॉल, 1 एयरटेल राउटर, 1 जियों राउटर, 1 सीपीयू, 2 सी-डैक बॉक्स, 6 एडमीट कार्ड, 5 मोबाईल और 1 टैब पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया क एसएससी जीडी परीक्षा के प्रथम पाली की परीक्षा केन्द्र The FURTURISTIC ONLINE EXAMATION CENTER (Center कोड 160513) पर परीक्षा के दौरान लैब-01 के कुछ कंप्यूटर सिस्टम के मॉनिटर में CURSOR अपने आप चलने की सूचना मिली. स्थानीय पुलिस एवं प्रतिनियुक्त परीक्षा नोडल पदाधिकारी को सूचना दी गई. कोतवाली एएसपी के नेतृत्व में अनेक टीम का गठन करते हुए तथा विभिन्न विभाग से समन्वय स्थापित करत हुए परीक्षा सेंटर के Center Superintendent एवं Center IT Head तथा 06 परीक्षार्थी के विरुद्ध सुखदेवनगर (पण्डरा) थाना (काण्ड सं0-167/26) में मामला दर्ज किया गया. सेंटर के मालिक के साथ टेक्निकल सुपरीटेंडेट की मिलीभगत सामने आया है, जो फरार चल रहा है. पकड़े गये आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सॉल्वर गैंग संपर्क किया और बताया कि जो कपड़े पहन कर आयेगे उसका फोटो भेज दिजियेगा.  उस फोटो को को-आर्डिनेटर को शेयर किया गया. जब परीक्षा सेंटर पर पहुंचे तो जो सिंस्टम मिला उसका रिमोट एक्सेस किया गया. मास्टर कम्प्यूटर का भी इस्तेमाल किया गया है. संभवतः बिहार का गैंग सेंटर की व्यवस्था कर फर्जीवाड़ा करता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed