Ranchi: ऑपरेशन ऑल आउट के तहत कोडरमा के 9 थानों से 61 वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देशन में 25-26 की रात कोडरमा पुलिस वारंटियों एवं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन ऑल आउट” चलाया, अभियान का मॉनिटरिंग स्वयं एसपी द्वारा किया गया. इस अभियान के दौरान जिले के सभी थाना की पुलिस टीमों द्वारा छापामारी कर 61 वारंटियों एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया. तिलैया थाना से 19, कोडरमा थाना से 04, चंदवारा थाना से 07, डोमचांच थाना से 10, जयनगर थाना से 09, नवलशाही थाना से 05, मरकच्चो थाना से 02, तिलैया डैम ओपी से 02 और सतगावां थाना से 03 को गिरफ्तार किया गया है. इन गिरफ्तार आरोपी में कई ऐसे वारंटी शामिल हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे. जिनमें 12 वर्ष से फरार वारंटी रविन्द्र यादव एवं 11 वर्ष से फरार वारंटी बिरजु शर्मा भी हैं. इस अवसर पर एसपी द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि ऐसे अभियान आगे भी चलाये जाएँगें. कोडरमा जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. अपराध करने वाले अपराधी इस जिला क्षेत्र को छोड दें, अन्यथा उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. एसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए बताया कि जिले में शांति एवं भयमुक्त वातावरण बनाये रखने के ले कोडरमा पुलिस प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed