Ranchi: हज़ारीबाग़ दनुवा घाटी में हो रहे दुर्घटना को देखते हुए सभी अवैध कट बंद किया जाएगा. साथ ही वैध कट में लाईन मैन को प्रतिनियुक्ति किया जाएगा. रविवार को हजारीबाग एसपी अमन कुमार अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. हज़ारीबाग़ जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुवा घाटी में हो रहे दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग के जिला परिवहन पदाधिकारी एवं एनएचआई के अधिकारी के साथ दनुआ घाटी का निरीक्षण किया. परिवहन पदाधिकीरी ने उपस्थित पदाधिकारी को कई निर्देश दिये है. सभी अवैध कट को बंद करना, एडवांस साइन बोर्ड लगाना, स्पीड लिमिट बोर्ड लगाना, सभी लीगल कट में लाइन मैन प्रतिनियुक्त करना, Bottle neck को दुरुस्त करना, जरूरत जगह पर स्पीड ब्रेकर लगाना, कंस्ट्रक्शन एरिया में दिन में दो बार पानी का छिड़काव करना, एनएचआई का एम्बुलेंस का ड्राइवर को सक्रिय रहना और साथ ही ब्लैक स्पॉट की जांच कर सुरक्षा सुधार के निर्देश दिए गए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed