Ranchi: हजारीबाग के नवनियुक्त एसपी अमन कुमार मंगलवार को जिले के डीएसपी, एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक के साथ सभी थाना प्रभारीयों के साथ बैठक किया. बैठक के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान एसपी ने कहा सभी थाना प्रभारी अपने अपने थानों में आम पब्लिक की समस्याओं को सुने एवं उसकी समस्याओं को समय पर निष्पादित करना सुनिश्चित करे. साथ ही साइबर से संबंधित लंबित मामले को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुए आरोपी को गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है.

महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित मामले में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर निष्पादन करने को कहा गया है. वर्ष 2025 के पूर्व जितने भी मामले लंबित है उन सभी मामले को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निष्पादन का निर्देश दिया गया है. सभी थानों में जितने भी जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की-जब्ती के लिए लंबित है उसे एक विशेष अभियान चलाकर निष्पादन करने को कहा गया है. सिविल कोर्ट के सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. नशाखोरी के पदार्थ खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया. संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले के खिलाफ सीसीए एवं एनएसए के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने के लिए निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed