Ranchi: कोषागार से पुलिस वेतन मद अवैध निकासी मामले में अब पुलिस मुख्यालय को वेतन के लिए आवश्यक सूचनाओं के सत्यापन संबंधित दैनिक प्रगति रिपोर्ट देनी होगी. इनमें जिला/ईकाई का नाम, कुल कर्मी/पदाधिकारियों की संख्या, सत्यापन किये गए कुल कर्मी/पदाधिकारियों की संख्या और शेष कर्मी/पदाधिकारियों की संख्या से संबंधित जानकारी देनी होगी. डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी बजट ने इस बाबत रांची, जमशेदपुर व धनबाद के एसएसपी, सभी जिलों के एसपी, जैप, आईआरबी, सीआईडी, रेल, वायरलेस सहित इकाइयों के समादेष्टा, सभी रेंज डीआईजी, जोनल आईजी समेत अन्य को पत्र लिखा है.

प्रत्र के अनुसार “वेतन” मद की निकासी में हो रहे विलंब के कारण डीजीपी के द्वारा विहित प्रपत्र में वेतन के लिए आवश्यक सूचनाओं के सत्यापन संबंधित दैनिक प्रगति प्रतिवेदन प्रत्येक दिन उपस्थापित करने का निर्देश दिया गया है.

बता दे कि पुलिस विभाग के अकाउंट सेक्शन में हेरफेर कर करोड़ों रुपए के गबन करने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. जांच में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि यह घोटाला साल 2014 से ही शुरू हो गया था. बोकारो और हजारीबाग से ही सिर्फ 30 करोड़ से ज्यादा रुपए का गबन किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed