Patna: यूपी से गिरफ्तार शटरकटवा गैंग के अपराधी के निशानदेही पर बेगुसराय से सोनार को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी पंचवटी ज्वेलर्स के मालिक अशोक साह के दुकान से पुलिस ने 26.300 किग्रा चोरी के चांदी का बिस्कुट एवं अन्य आभूषण पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ, भोजपुर एवं बेगुसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भोजपुर जिला के वांछित आरोपी अशोक साह को छापामारी कर 26.300 किग्रा चोरी के चांदी का बिस्कुट एवं अन्य आभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया.
बता दे कि 18 अप्रैल को शटरकटवा गैंग ने भोजपुर जिला के गजराजगंज थाना क्षेत्र में आभूषण की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस घटना में शामिल अपराधी सोनपाल को यूपी के सहजहानपुर से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार अपराधी सोनपाल ने पुलिस को बताया कि चोरी के आभूषण को बेगुसराय जिला के पंचवटी ज्वेलर्स के मालिक अशोक साह को बेच दिया गया है. इसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया.
