Ranchi: झारखंड निकाय चुनाव के मतदान के अवसर पर एडीजी ने विभिन्न मतदान केद्र का निरीक्षण किया. सोमवार को रांची जोन के एडीजी मनोज कौशिक के द्वारा झारखंड निकाय चुनाव के मतदान दिवस के अवसर पर रांची एसएसपी, ग्रामीण एसपी एवं ट्रैफिक एसपी की उपस्थिति में विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की गई. स्थानीय डीएसपी एवं थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी भी मौजूद थे.
एसडीओ और ग्रामीण एसपी ने सुरक्षा स्थिति का किया समीक्षा
झारखंड निकाय चुनाव के मतदान दिवस पर ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी एवं एसडीओ के द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की गई. इस दौरान डीएसपी एवं थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी भी मौजूद थे.
