Ranchi: झारखण्ड राज्य में उग्रवादी संगठन, संगठित अपराधिक गिरोह, अन्य अपराध पर झारखण्ड पुलिस के द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. उक्त सराहनीय कार्य के लिए गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा झारखण्ड पुलिस के 12 पुलिस पदाधिकारियों औऱ कर्मियों को पुलिस पदक सम्मानित किया गया है.
विशिष्ट सेवा के लिए पदक के लिए जगुआर डीएसपी सुधीर कुमार को सम्मानित किया जाएगा. उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक के लिए जगुआर आईजी अनुप बिरथरे, आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कनैयालाल, जैप-1 डीएसपी संजय कुमार, हव0 कृष्णा कुमार क्षेत्री, जगुआर हव0 अरुण कुमार ओझा, मारकुस सुनवार, जैप-1 के आरक्षी जयदेव प्रधान, जैप-10 के मा०आरक्षी जेनेट मार्गरेट लकड़ा, कुमुदिनी कुजूर, जगुआर आरक्षी सुफल ओड़ेया और गो० वसीम अख्तर शामिल हैं.
