Patna: 25-25 हजार के दो ईनामी अपराधी को पटना से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी आपस मे सगा भाई है. नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले श्याम कुमार और उसका भाई सोनू कुमार नालंदा पुलिस का वांछित अपराधी था.
एसटीएफ की एक विशेष टीम नालंदा थाना (कांड सं0-910/23) में दर्ज हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धारा में दर्ज मामले में वांछित. दोनो के विरुद्ध 25-25 हजार रूपये का ईनाम घोषित था. दोनो को पटना जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र से छापामारी के क्रम में गिरफ्तार किया गया.
