Patna: मौजूदा विधायक समेत 27 बागी को आरजेडी से बाहर कर दिया गया है. 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया गया है. बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने जिन लोगों को पार्टी से निकाला है. उनमें कुछ मौजूदा विधायक भी शामिल हैं. इनमें परसा से मौजूदा विधायक छोटे लाल राय को पार्टी से निकाला गया है. इनके अलावे परिहार से रितू जायसवाल, कटिहार से पूर्व विधायक राम प्रकाश महतो, मुजफ्फरपुर से पूर्व विधायक अनिल सहनी, बड़हरा से पूर्व विधायक सरोज यादव, मुजफ्फरपुर से पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती को पार्टी से बाहर किया गया है. इनलोगो पर आरोप है कि आरजेडी में रहते हुए निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे या इनके खिलाफ पार्टी के विरोध में प्रचार करते थे. आरजेडी ने ऐसे 27 पार्टी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इन नेताओं पर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव प्रचार में शामिल होने का आरोप है.
इस कार्रवाई में पार्टी के पदाधिकारियों भी शामिल है. इनमें पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कुमार गौरव, दरभंगा जिला महासचिव राजीव कुशवाहा, जाल से महेश प्रसाद गुप्ता, जाले से वकील प्रसाद यादव, मोतिहारी से पुनम देवी गुप्ता, मोतिहारी से किसान प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष सुबोध यादव, सारण जिले के सेनपुर से प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र प्रसाद यादव, जगदीशपुर से नीरज राय, वैशाली से प्रदेश महासचिव अनिल चन्द्र कुशवाहा, भागलपुर से जिला प्रवक्ता अजीत यादव, भागलपुर से मोती यादव, पूर्वी चंपारण से चिरैया प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश पासवान और पताही प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौहान को बाहर का रास्त दिखा दिया है.
