Patna: राज्य में पूरक पोषाहार योजना के तहत टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया जा रहा है. समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आईसीडीएस निदेशालय के स्तर से संचालित 1 लाख 15 हजार 64 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टीएचआर का वितरण किया जा रहा है. इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का वितरण अब चेहरा पहचान प्रणाली (एफआरएस) के माध्यम से हो रहा है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत फरवरी और मार्च महीने में 95 लाख 41 हजार 891 लाभुकों की संख्या दर्ज की गई है. जिनमें गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं और 6 महीने से 3 वर्ष तक के बच्चे शामिल हैं.

इन जिलों में सबसे अधिक टीएचआर

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, समस्तीपुर जिले में सबसे अधिक 4 लाख 47 हजार 152 लाभुकों को एफआरएस के जरिए टीएचआर वितरित किया गया. इसके बाद मुजफ्फरपुर में 4 लाख 37 हजार 293, पटना में 4 लाख 35 हजार 801, पूर्वी चंपारण में 4 लाख 31 हजार 177, और मधुबनी में 4 लाख 12 हजार 342 लाभुकों को राशन प्रदान किया गया.

आईसीडीएस निदेशालय के अधिकारी ने कहा कि फेस रिकग्निशन सिस्टम से न केवल वितरण प्रक्रिया पारदर्शी हुई है, बल्कि फर्जी लाभार्थियों की पहचान भी आसान हो गई है. इससे योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है. राज्य सरकार की यह पहल राष्ट्रीय स्तर पर भी सराही जा रही है, जहां पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से ऐसी तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed