Patna: वाहन चेकिंग के दौरान दम्पति के साथ धक्का-मुक्की मामले में थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिस पदाधिकारी निलंबित कर दिया गया है. वही होमगार्ड जवान को ड्यूटी हटाते हुए अनुबंध निरस्त करने के लिए जिला समादेष्टा को निर्देश दिया गया है. बेतिया रेंज के डीआईजी के जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है. छतौनी थानाध्यक्ष एसआई अमरजीत कुमार, एसआई इन्द्रकांत कुमार, एसआई आरिफ हुसैन, एसआई मोहिनी कुमारी और होमगार्ड पर कार्रवाई की गई है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को संध्या लगभग 7:00 बजे छतौनी थाना के चीनी मील रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान छतौनी थाना में तैनात एसआई अनुज कुमार और होमगार्ड सुरेन्द्र साह बाइक सवार पिन्टु कुमार को पत्नी अनुराधा कुमारी और साली अमिषा कुमारी के साथ ससुराल जाने के क्रम मे रोका गया. एवं आईडी कार्ड मांगा गया. इसी दौरान अमिषा कुमारी का आईडी कार्ड दिखाने में देरी को लेकर विवाद हो गया. अनुराधा कुमारी और पिन्टु कुमार के साथ धक्का-मुक्की करते हुए गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया गया. मामला संज्ञान में आने के बाद रेंज के डीआईजी ने घटनास्थल चीनी मिल रोड तथा छतौनी थाना पर जाकर स्वंय मामले की जांच करते हुए एसआई अनुज कुमार को महिला के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यावहार करने एवं पिन्टु कुमार से भी धक्का-मुक्की करने तथा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार इन्द्रकांत कुमार, आरिफ हुसैन, मोहिनी कुमारी को मदद पहुँचाने और पीड़ित को डराने धमकाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया. साथ ही होमगार्ड सुरेन्द्र साह को महिला के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यावहार करने के कारण तुरन्त डियुटी से वंचित करते हुए उनके विरूद्ध अनुबंध निरस्त करने के लिए कार्रवाई करने के लिए जिला समादेष्टा निदेर्शित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *