Ranchi: सरायकेला-खरसावॉ-चाइबासा के सीमावर्ती जंगल से सुरक्षाबलों ने 44 केन आईईडी बरामद किया है. जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक सरायकेला-खरसावॉ एसपी को गुप्त सूचना मिली कि माओवादी नक्सली दलभंगा ओपी के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर क्षति पहॅूचाने के उद्देश्य से कुछ वर्ष पूर्व गोला-बारूद छिपाकर रखा गया है. सूचना पर संयुक्त टीम दलभंगा ओपी के चाईबासा जिला एवं सरायकेला-खरसावॉ जिला के सीमावर्ती जंगल में सर्च अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गयेे नीला रंग के प्लास्टिक कन्टेनर में रखा हुआ (1) केन आई0डी0-15 (प्रत्येक केन में 1.5 किग्रा का 15 केन आईईडी, 1 किग्रा का 15 केन आईईडी व 500 ग्रा का 14 आईईडी बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट कर दिया गया.
