Patna: सीतामढ़ी के बनौली स्थित साहू आवासीय होटल से 21 विदेशी नागरिक समेत 28 आरोपी को सुरसंड थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. 21 विदेशी नागरिक के अलावे अन्य 7 स्थानीय लोग शामिल है. मौके पर से 8,91,150 नेपाली मुद्रा, 53,870 भारतीय रुपया, 8 ताश की गड्डी, 37 कौड़ी, एक एयरगन, एक पिलेट पॉकेट एवं एक स्कॉर्पियो वाहन पुलिस ने बरामद किया है.
जानकारी के मुताबिक वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर बीते रात सुरसंड थाना क्षेत्र में गठित टीम गुप्त सूचना के आधार पर बनौली (SH-87) स्थित साहू आवासीय होटल में छापेमारी करने पहुंची. छापेमारी के दौरान होटल के तीसरे मंजिल पर अवैध रूप से जुआ खेलते हुए 27 पुरुष एवं 1 महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी 7 भारतीय एवं 21 नेपाली नागरिक शामिल है. इनमें एक एक नेपाली महिला भी शामिल है. मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है. इस संबंध में सुरसंड थाना (कांड संख्या 392/2025) में मामला दर्ज किया गया है.
