Ranchi: बारियातु थाना क्षेत्र में माईन्स और क्रशर में आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश को लातेहार पुलिस ने नाकाम कर दिया. लातेहार एसपी को मिली गुप्त सूचना पर बालुमाथ एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी कर राहुल सिंह गैंग के 3 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी में बालुमाथ थाना क्षेत्र के भगिया के रहने वाले फलीन्द्र गंझू, चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग निवासी भोलानाथ गंझू उर्फ भोला उर्फ भोला कुमार और विनोद कुमार गंझू का नाम शामिल है. मौके पर से एक देशी पिस्टल, दो गोली, लूटी गई बाईक, दो मोबाईल और भगिया पंचायत की मुखिया से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गये अपराधी बानालात स्थित डुगु इन्डस्ट्रीज (स्टोन क्रशर) के पीछे राहुल सिंह गैंग के सदस्य वारदात की योजना बना रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस टीम छापेमारी कर मौके पर से दबोच लिया. पकड़े गये तीन आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थाना में चार मामला दर्ज है.
