Ranchi: पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर, एक आईफोन, 5320 रुपये नकद और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक ग्लैमर बाइक बरामद की है. गिरफ्तार युवक की पहचान हिरणपुर थाना क्षेत्र के हाथकाठी, छिरकापाड़ा निवासी 21 वर्षीय सूरज कुमार दुबे के रूप में हुई है.

एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि मालगोदाम रोड पर एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना पर एसडीपीओ पाकुड़ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया. टीम दंडाधिकारी के साथ मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपी सूरज कुमार दुबे का तलाशी के दौरान उसके पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर, एक आईफोन मोबाइल और 5320 रुपये नकद मिले. मौके से बिना पंजीयन संख्या वाली ग्रे रंग की ग्लैमर बाइक भी जब्त की गई. इस संबंध में नगर थाना (कांड संख्या 262/26) में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

गिरफ्तार सूरज कुमार दुबे का पहले से पांच आपराधिक मामलों में नाम दर्ज है. इनमें हिरणपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट, चोरी के प्रयास और गृहभेदन से जुड़े मामले शामिल हैं. इसके अलावा पाकुड़िया थाना में दर्ज दो मामलों में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed