Ranchi: सिमडेगा थाना क्षेत्र में काम से घर लौट रही एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की और मामले के प्राथमिक आरोपी अतुल सोरेंग को गिरफ्तार कर लिया है.
सुनसान झाड़ी के पास ले जाकर दुष्कर्म का आरोप
पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, घटना 15 अक्टूबर की शाम की है. पीड़िता सिमडेगा थाना क्षेत्र के ठाकुरटोली से काम करके अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान आरोपित अतुल सोरेंग ने कथित तौर पर उसे रास्ते में रोक लिया. आरोप है कि उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़िता के आवेदन के मुताबिक, आरोपी उसे पकड़कर सुनसान झाड़ी के पास ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना के संबंध में पीड़िता ने 17 अक्टूबर को सिमडेगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस की छापेमारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सिमडेगा थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और प्राथमिकी में नामजद प्राथमिक आरोपी अतुल सोरेंग को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में सिमडेगा थाना (कांड संख्या-138/26) में मामला दर्ज किया गया.
