Ranchi: बोकारो के बिरहोरडेरा स्थित जंगल से हथियार और विस्फोटक सुरक्षाबलों ने बरामद किया है. तीन दिन पूर्व इलाके में हुए मुठभेड़ में एक इनामी समेत दो नक्सली मारे गए थे. मुठभेड़ के पश्चात् गोमिया थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में लगातर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गोमिया थाना क्षेत्र के काशीटांड जंगल में सुरक्षाबलों में संयुक्त सर्च अभियान चलाया. सर्च अभियान के दौरान 1 एसएलआर रायफल, 20 गोली, 1 इंसास का मैंगजीन, 1 एसएलआर मैंगजीन, 2 बंडल कोडेक्स वायर और 1 डेटोनेटर बरामद किया गया. बरामद विफोटक को बीबीडीएस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया.
