Ranchi: जमशेदपुर के मानगो में अबु सनान रोमी उर्फ बाँबो पर फायरिंग का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. रुपये लेने-देन के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार आरोपी में उलीडीह थाना क्षेत्र के रोड नं-13वी हयातनगर का रहने वाला वसीम अंसारी उर्फ वसीम खान उर्फ काले और आजादनगर थाना क्षेत्र के क्रॉस रोड नं-12 जाकिरनगर के रहने वाले नयाब हुसैन उर्फ टेनिस उर्फ दानिश का नाम शामिल है. आरोपी के घर से 1 पिस्टल, 1 कट्टा, 1 गोली और बुलेट (JH05CM-4272) पुलिस ने बरामद किया है.
सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवासिष ने बताया कि 28 सितंबर को शाम करीब 17.00 बजे मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड न0-13C में अपराधी वसीम असारी उर्फ काले, रौनक, शाहरूख खान उर्फ चुहा बच्चा एवं 1 अन्य अज्ञात ने अबु सनान रोमी उर्फ बाँबो को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी दिया था. इस संबंध में जख्मी अबु सनान रोमी उर्फ बाँबो के फर्दबयान पर मानगो थाना (कांड सं0-250/2025) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिये मुख्यालय-1 के डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया. गठित छापामारी दल वसीम अंसारी उर्फ बसीम खान उर्फ काले को पारडीह मध्य विद्यालय नियर शिव मंदिर के पास से तथा नयाब हुसैन उर्फ टेनिस उर्फ दानिश को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. वसीम अंसारी के निशानदेही पर नयाब हुसैन के घर से घटना में प्रयुक्त पिस्टल के साथ-साथ एक अतिरिक्त कट्टा एवं एक गोली बरामद किया गया. घटना का मुख्य कारण वसीम अंसारी का अबु सनान रोमी उर्फ बाँबो के साथ पैसे की लेन-देन का विवाद था. जिसके कारण बहस होने पर वसीम अंसारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. वसीम अंसारी उर्फ वसीम खान उर्फ काले का अपराधिक इतिहास रहा है. जमशेदपुर के विभिन्न थाना में 11 मामले दर्ज है. वसीम अंसारी पूर्व में चोरी, लुट एवं आर्म्स एक्ट के कई मामले में जेल जा चुका है. फायरिंग की घटना में संलिप्त रौनक एवं शाहरूख खान उर्फ चुहा बच्चा पुलिस दबिश के वजह से कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.
