Patna: मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में गोलीकांड का खुलासा करते हुए पुलिस यूपी के शूटर को पकड़ा है. शराब कारोबार में रुपये लेन-देन में हुए विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस घटना में शामिल यूपी के बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र के नया वास निवासी शूटर अभिषेक उर्फ विशु को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार 7 मई को मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित भारत माता चौक के पास बाइक सवार दो अपराधियों विरेश पोद्दार को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जिसे जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वही जख्मी के पिता श्याम पोदार के फर्दब्यान के आधार पर मिठनपुरा थाना (कांड सं0-108/25) अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. एसएसपी ने सिटी 01 के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया. गठित टीम 8 मई को घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ उसके मालिक दीनदयाल यादव को दरभंगा जिले के बेहड़ी थाना क्षेत्र स्थित बिहरौना से गिरफ्तार किया गया. घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास जिलों सहित सीमावर्ती राज्यों में भी लगातार छापामारी की जा रही थी. इसी क्रम में 16 मई को मिली एक इनपुट के आधार पर अभिषेक उर्फ विशु को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. अभिषेक के विरुद्ध करीब एक दर्जन मामला दर्ज है.
घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *