Ranchi: हरवे हथियार से लैस जुटे अपराधियों में से दो आरोपी को बोकारो के टू टैंक गार्डेन से पुलिस ने पकड़ा है. गार्डेन में जमा हुए अपराधी डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था. हालांकि अऩ्य आरोपी मौके से फरार हो गया. गिरफ्तार अपराधी में सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के पटना खटाल दुंदीबाग के रहने वाले राजकुमार यादव उर्फ बिक्की उर्फ लोला और बीएस सिटी थाना क्षेत्र के दुर्गास्थान दुंदीबाग के रहने वाले कुनाल कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और .315 बोर का 3 गोली पुलिस ने बरामद किया है.
सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि बोकारो एसपी हरविंदर सिंह को सूचना मिली कि बीएस सिटी थाना क्षेत्र के टू टैंक गार्डेन के अंदर कुछ अपराधी हरवे हथियार से लैस होकर डकैती करने का योजना बना रहे है. सूचना पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी टीम घेराबंदी करते हुए टू टैंक गार्डेन के अंदर से रंगेहाथो दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. अन्य अपराधी भागने में सफल हो गये. गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा एवं तीन जिंदा गोली बरामद किया गया. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी किया जा रहा है. इस सबंध में बीएस सिटी थाना
(काण्ड संख्या-200/25) में मामला दर्ज किया गया है.
