Ranchi: कारोबारी से टीपीसी के नाम पर 10 लाख रंगदारी मांगने में शामिल दो उग्रवादी को रांची के ओरमांझी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से धमकी देने में प्रयुक्त सीम, हथियार समेत अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार उग्रवादी में पिठोरिया थाना क्षेत्र के ईचापीढ़ी निवासी सोनू उरांव उर्फ सन्नी और हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के कोयलंग टोला के रहने वाले समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरूण जी का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक मैगजीन, दो मोबाईल, एक राउटर, धमकी में प्रयुक्त दो सीम, एक पावर बैंक, चार डाटा केवल और बैग पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि 17 अप्रैल को ओरमांझी थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी से टीपीसी संगठन के नाम पर दस लाख रंगदारी की मॉग किया गया था. इस संबंध में ओरमॉझी थाना (कांड सं0-58/26) में मामला दर्ज किया गया. सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा के मदद से ईरबा गोलचक्कर के नजदीक स्थित शालीमार नर्सरी के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दो संदिग्ध घेराबंदी कर पकड़ा गया. पकड़े गए संदिग्ध समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरूण जी एवं सोनू उराँव उर्फ सन्नी के पास से हथियार, मैगजीन, समेत अन्य सामान बरामद किया गया. आरोपी ने पूछताछ करने पर इनकें द्वारा ओरमांझी थाना क्षेत्र के व्यवसायियों के साथ-साथ हजारीबाग, रामगढ़ एवं चतरा के व्यवसायियों से धमकी देकर लेवी मांगने की बात स्वीकार किया गया है. समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरूण जी का अपराधिक इतिहास रहा हैं. आरोपी के विरुद्ध चार मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed