Ranchi: खूंटी के पदमपुर में युवक को गोली मारकर जख्मी करने वाले दो अपराधी को कर्रा थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में कर्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर के रहने वाले राहुल मुण्डा उर्फ नन्दू और रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे के रहने वाले रमेश तिर्की उर्फ रवि तिरू उर्फ सिपाही का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी पिस्टल, दो गोली, बाईक (JH01FV-3632) और एक मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए खूंटी एसपी ने बताया कि 18 मई को ग्राम पदमपुर के हेरमन होरो को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. जिसके संबंध में कर्रा थाना (कांड सं0-37/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामरी दल का गठन किया गया. छापामारी दल कार्रवाई करते हुए राहुल मुण्डा उर्फ नन्दू को पूछ-ताछ किया तो उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने सहयोगी रमेश तिर्की के साथ घटना को अंजाम देने की बात बताया. राहुल मुण्डा उर्फ नन्दु के स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर रमेश तिर्की को उसके घर से पूछ-ताछ के लिए थाना लाया गया. पूछ-ताछ के क्रम में रमेश तिर्की ने अपराध स्वीकारोक्ति ब्यान में अपना अपराध स्वीकार किया तथा उसके निशानदेही पर पदमपुर जंगल से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल, दो गोली को गड्ढ़ा से कपड़ा के थैला में बांध कर छिपाया हुआ बरामद किया गया. साथ ही घटना में प्रयुक्त अपाची बाईक (JH01FV-3632) को बरामद किया गया. हथियार गोली बरामद होने के संदर्भ में अलग से कर्रा थाना (कांड सं0-39/26) में मामला दर्ज किया गया है.
