Patna: युवक को थप्पड़ मारने वाला डायल-112 के जवान को वैशाली एसपी ने निलंबित कर दिया है. आरोपी जवान श्रवण कुमार तिवारी बिदुपुर थाना के डायल-112 में तैनात है. मिली जानकारी के अनुसार 24 मई को बिदुपुर थाना क्षेत्र में डायल 112 में पदस्थापित पीटीसी श्रवण कुमार तिवारी ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया. इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस संदर्भ में उपर्युक्त पदाधिकारी का व्यवहार अमर्यादित पाया गया है. उक्त आरोप में पीटीसी श्रवण कुमार तिवारी को वैशाली एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *